डॉ. अम्बेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक : डॉ. निर्मल

Share

सीएम योगी होंगे डॉ. आंबेडकर निर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि

लखनऊ। डॉ. अम्बेडकर महासभा ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के निर्वाण दिवस के मौके पर 6 दिसम्बर को विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। महासभा के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने बताया कि यह कार्यक्रम हर साल की तरह इस वर्ष भी डॉ. आंबेडकर महासभा कार्यालय परिसर, लखनऊ में होगा। डॉ. निर्मल ने कहा कि बाबा साहब ने वंचितों, शोषितों के साथ ही महिलाओं के उत्थान के लिए संविधान में व्यवस्था की और उन्हें भी बराबरी का अधिकार दिया।

यही कारण है कि बाबा साहब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और राज्य की योगी सरकार बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करते हुए उनके सिद्धांतों पर चलकर प्रदेश के सबसे कमजोर तबके को समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए काम कर रही है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महासभा के महामंत्री अमरनाथ प्रजापति ने बताया कि छह दिसंबर को प्रात: काल 9.30 बजे बौद्ध भिक्षुओं द्वारा अस्थि कलश कक्ष में बुद्ध बन्दना एवं त्रिशरण पंचशील का पाठ किया जाएगा। इसके पश्चात आए हुए श्रद्धालुओं द्वारा आंबेडकर जी के अस्थिकलश पर पुष्प अर्पित किया जाएगा।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, मंत्री जयबीर सिंह, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह सहित आंबेडकर दर्शन के विद्वान श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *