बलरामपुर अस्पताल में एक वर्षीय मासूम रियांश के बाएं गुर्दे से सफल सर्जरी कर निकाला गया 1.2 किलो का ट्यूमर

Share

निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीकेएस चौहान ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए सर्जरी टीम में शामिल चिकित्सकों को दी बधाई

लखनऊ। बलरामपुर चिकित्सालय में एक वर्षीय मासूम रियांश (निवासी- बिसवां, सीतापुर) के बाएं गुर्दे से 1.2 किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर (विल्म्स ट्यूमर/Nephroblastoma) को सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिया गया है।

​जटिल ऑपरेशन: वरिष्ठ बाल शल्य चिकित्सक डॉ. अखिलेश कुमार के नेतृत्व में 4 घंटे तक चली इस जटिल सर्जरी को बिना किसी ट्यूमर स्पिलेज (फैलाव) के सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

​चिकित्सालय के निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक ने इस सफल और जटिल ऑपरेशन के लिए पूरी चिकित्सीय टीम, सर्जन और एनेस्थीसिया विभाग को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले इस बच्चे का सफल इलाज होना अस्पताल के लिए गर्व की बात है।

 

चिकित्सालय के निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक ने  कहा कि संस्थान ऐसे गंभीर मामलों में आम जनता को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ​वर्तमान स्थिति : ऑपरेशन के बाद बच्चे की स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं संतोषजनक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *