जुलाई 2026 से मिलने वाली मंहगाई भत्ते/मंहगाई राहत की 3 प्रतिशत किश्त का शासनादेश जारी करे सरकार

Share

महंगाई भत्ते/महंगाई राहत का भुगतान दीपावली से पूर्व किया जाय : बी.एल. कुशवाहा

लखनऊ। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसियेशन के अध्यक्ष अमरनाथ यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी.एल. कुशवाहा, महामंत्री ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि कर्मचारियों/पेंशनरों को वर्ष में दो बार महंगाई भत्ता/महंगाई राहत दिये जाने की सरकार की व्यवस्था है।
कुशवाहा ने बताया कि पूर्व निर्णयों के अनुसार जनवरी में दिये जाने वाले किश्त का आदेश मार्च में और जुलाई में दिये जाने वाले किश्त का आदेश सितम्बर में जारी किया जाता रहा है।
इस निर्णय और परम्परा को तोड़ते हुये जुलाई 2026 से मिलने वाली महगाई भत्त एवं मंहगाई रात की किश्त अभी तक जारी नहीं किया गया है। दशहरा बीत गया दीपावली नजदीक है कर्मचारी शिक्षकों एवं पेंशनरों में आक्रोश है।
श्री यादव ने अनुरोध किया है कि कर्मचारी शिक्षकों, पेंशनरों को जुलाई 2026 से मिलने वाली 3 प्रतिशत महगाई भत्ते एवं मंहगाई राहत के किश्त का शासनादेश शीघ्र जारी कर दीपावली से पूर्व भुगतान कराया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *