चन्द्रशेखर आज़ाद ने बढ़ाई राजनीति में दलित समाज की ताकत  

Share

अन्य राजनीतिक दलों ने भी सामान्य सीटों पर दलितों को प्रत्याशी बनाने की पहल शुरू की

नई दिल्ली। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि  सामान्य सीटों पर दलित प्रत्याशियों को उतारने के लिए सभी राजनीतिक दलों को मजबूर होना पड़ा है—और यही हमारे मिशन की सबसे बड़ी जीत है।

उन्होंने कहा कि हमने पहली सूची में बहुसंख्यकों को उनकी संख्या के आधार पर राजनीतिक हिस्सेदारी दी। इसके बाद लगातार हो रही दनादन रैलियों ने सियासी समीकरणों को हिलाकर रख दिया है।

चंद्रशेखर आजाद ने  कहा  किजिस वोट बैंक को वर्षों तक कोई पूछने वाला नहीं था, आज उसकी बढ़ती राजनीतिक ताकत और रसूख को हर राजनीतिक दल महसूस कर रहा है।

चंद्रशेखर आजाद ने  कहा  कि हमारा मिशन आगे बढ़ रहा है और बदलाव अब जमीन पर साफ दिखाई दे रहा है। बहुजन की आवाज़ अब सिर्फ सुनी नहीं जाएगी—उसकी राजनीतिक ताकत भी दिखाई देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *