आरक्षण विरोधी आन्दोलन जेन-जी को बांटने की साजिश : उदितराज

Share

प्रदर्शनकारियों में अधिकांश लोग भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोग, हमें आरक्षण-विरोधी ताकतों के मुकाबले में मजबूती से खड़ा होना होगा

लखनऊ। अखिल भारतीय दलित, ओबीसी एवं माइनारटीज परिसंघ के राष्ट्रीय  अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. उदितराज ने कहा कि जंतर-मंतर पर  ब्राह्मण, बनिया और ठाकुर समुदाय से जुड़े लोगों ने आरक्षण के विरोध में प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों में अधिकांश लोग भाजपा और आरएसएस से जुड़े थे। उन्होंने हिंदू राष्ट्र के नारे लगाए और यूजीसी कानून के विरुद्ध जमकर ज़हर उगला। यह Gen-Z आंदोलन को बांटने की साज़िश है। मोदी सरकार पहले ही आरक्षण को काफी हद तक कमजोर कर चुकी है।

उदितराज ने कहा कि दलित, ओबीसी और आदिवासी देश की करीब 70 प्रतिशत आबादी हैं फिर भी निष्क्रिय हैं। हमें आरक्षण-विरोधी ताकतों के मुकाबले में मजबूती से खड़ा होना होगा। जो साथी इस संघर्ष में हमारे साथ हैं वे संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *