भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम त्रिपाठी ने संस्था के कार्यों की सराहना की, शफीक सलमानी ने कहा उनका ये अभियान आगे भी जारी रहेगा
लखनऊ। सामाजिक संस्था वे टू सक्सेस फाउंडेशन ने छोटे बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए भूतनाथ इंदिरा नगर में गरीब बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मो. शफीक सलमानी ने बताया कि भूतनाथ पर निशुल्क शिक्षण सामग्री वितरण भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम त्रिपाठी द्वारा किया गया।
इस मौके पर प्रेम त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा हासिल करके ही हम अपने अधिकार हासिल कर सकते हैं।
प्रेम त्रिपाठी ने कहा कि सामाजिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मो. शफीक सलमानी गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षण सामग्री जिसमें पुस्तकें, कापी, स्टेशनरी, पानी की बोतल और टिफिन आदि लम्बे समय से वितरित कर रहे हैं।

