भाजपा के प्रायोजित जेन- जी हैं कांवड़ ढोने वाले : उदितराज

Share

इनके लिए सड़क पर चलने की अलग से व्यवस्था, मारपीट व झगड़ा करें या  रास्ता जाम करें ये इनका अधिकार 

लखनऊ। अखिल भारतीय दलित, ओबीसी एवं माइनारटीज परिसंघ के राष्ट्रीय  अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. उदितराज ने कहा कि एक Gen Z जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों, भविष्य, भ्रष्टाचार के खिलाफ और बेहतर शिक्षा के लिए आंदोलन कर रहा है, और दूसरा कांवड़ ले जाने में संघर्ष कर रहा है। ये भाजपा और आरएसएस के प्रायोजित Gen Z हैं।

उन्होंने कहा कि इनका स्वागत फूलों से किया जा रहा है और इनके लिए खाने-पीने, ठहरने आदि तमाम सुविधाओं का इंतज़ाम किया गया है।

इनके लिए सड़क पर चलने की अलग से व्यवस्था है। मौके की तलाश में रहते हैं कि मार-पीट और झगड़ा करें और रास्ता जाम करना तो इनका अधिकार है । कान फाड़ू डीजे और नाच-गाने की भी सुव्यवस्था है। इनमें ज्यादातर पिछड़े और दलित समाज के बच्चे हैं। इन्हें पक्का अंधभक्त बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है और हिंदू-मुसलमान के नैरेटिव का पाठ पढ़ाया जा रहा है।

वहीं, जंतर-मंतर का Gen Z जीवन में तरक्की के लिए लड़ रहा है। वह अच्छी नौकरी पाना चाहता है और उसके सपने देश-विदेश में उड़ान भरने के हैं। उसका स्वागत डंडों, आंसू गैस, मुकदमों, भूख और प्यास से किया गया। उन्हें देशविरोधी और बदचलन तक कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *