दलितों के हितों की लड़ाई नहीं लड़ रहीं मायावती : चंद्रशेखर आजाद

Share

हमारे कार्यकर्ता पुलिस की लाठियां खा रहे, अपना पैसा खर्च कर रहे और बसपा प्रमुख कह रही हैं कि हम मगरमच्छ के आंसू बहाने जा रहे

मेरठ। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद शु्क्रवार को मेरठ पहुंचे।

ललिता गौतम के गांव के बाहर ही उन्होंने सभा की। इसमें उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती को निशाने पर लिया।

उन्होंने कहा कि दलितों के हितों की लड़ाई आप तो लड़ नहीं रहे और हम लोग जान की बाजी लगाकर लड़ रहे हैं।

हमारे कार्यकर्ता लड़ रहे हैं। पुलिस की लाठियां खा रहे हैं। डिटेन हो रहे हैं। अपना पैसा खर्च कर रहे हैं।

वह कह रही हैं कि मगरमच्छ के आंसू बहाने जा रहे हैं। हम तो यह कह रहे हैं कि आप भी आओ मगरमच्छ के आंसू बहाने। किसने आपको रोका है।

हम तो यह कह रहे हैं कि आप भी आओ मगरमच्छ के आंसू बहाने, किसने आपको रोका है

चंद्रशेखर ने मायावती के बयान पर कहा कि वह निचली अदालत से सर्वोच्च न्यायालय जाने की बात करती हैं। हमारी बहनों की अस्मत लुटती रहे, उनके साथ अन्याय हो, मारकर लटका दिया, पैरों में कील ठोंक दी जाए और और हम तमाशा देखते रहें। कब 10 साल बाद न्याय मिलेगा? कब पुलिस कार्रवाई करेगी? हम हाथ पर हाथ धरकर बैठे रहें। वह यही चाहती हैं। नगीना सांसद ने कहा कि मैं उनका सम्मान करता हूं और हमेशा करूंगा, लेकिन आज उन्होंने मेरे मन को ठेस पहुंचाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *