यूपी में कानून का राज है लेकिन दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के दमन के लिए : उदितराज

Share

मेरठ में दलित की बेटी – ललिता गौतम को न्याय दिलाने की आवाज़ उठाने पर मेरठ के एसएसपी ने रवि गौतम को वैन में घुसकर मारा-पीटा, क्या वह ऐसा किसी सवर्ण के साथ करते

लखनऊ। अखिल भारतीय दलित, ओबीसी एवं माइनारटीज परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. उदितराज का कहना है कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है, लेकिन दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के दमन के लिए।

उन्होंने कहा कि मेरठ में दलित की बेटी – ललिता गौतम को न्याय दिलाने की आवाज़ उठाने पर जिस तरह मेरठ के एसएसपी ने रवि गौतम को वैन में घुसकर मारा-पीटा, क्या वे किसी सवर्ण समाज के व्यक्ति के साथ भी ऐसा करते? क्या किसान आंदोलन के दौरान ऐसा करने की हिम्मत होती?

डॉ. उदितराज ने कहा कि  कांवड़िये खुलेआम हुड़दंग और मारपीट करते हैं, क्या उनके साथ ऐसा करने की हिम्मत होती? क्या भाजपा के लोगों के साथ ऐसा व्यवहार करते? उल्टा उनके सामने नतमस्तक हो जाते। मुख्य आरोपी को बेल मिल गई। यदि आरोपी दलित, ओबीसी या अल्पसंख्यक होता, तो अब तक उसका घर बुलडोज़र से ढहा दिया गया होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *