
संविधान बचाने की लड़ाई में पीडीए समाज अखिलेश जी का साथ दे : कुंवर फ़तेह बहादुर
लखनऊ। सामाजिक संस्था बहुजन भारत के अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस कुंवर फ़तेह बहादुर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनायें दी हैं।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यूपी ही नहीं बल्कि पूरे देश में संविधान और आरक्षण बचाने की लड़ाई अखिलेश जी लड़ रहे हैं।
कुंवर फ़तेह बहादुर ने कहा कि ऐसे में पीडीए समाज के लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि वे संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे अखिलेश जी का साथ दें।
उन्होंने कहा क्योंकि पिछड़ा वर्ग, दलित समाज और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को सारे अधिकार भारतीय संविधान से ही प्राप्त हैं।
अगर संविधान ख़त्म हो गया तो मजलूमों को मिलने वाले सारे मौलिक अधिकार मिलने भी बंद हो जायेंगे। इसलिए पहली जरूरत है कि संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे अखिलेश जी का पीडीए समाज पूरी मजबूती से साथ दे।

इस मौके पर संस्था के महासचिव चिंतामणि ने अखिलेश जी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि वंचितों को उनके अधिकार दिलाने के लिए हमें संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे सपा प्रमुख के साथ खड़े होकर उनके हौसले को बुलंद करते रहना चाहिए।