बुद्ध के बताये मार्ग पर चलकर ही मानव कल्याण संभव

Share

पूर्व एसडीएम रामकुमार गौतम ने 20 महिलाओं को प्रोफेसर डॉ. अंगने लाल पूर्व कुलपति द्वारा लिखित आदिवंश की कथा पुस्तक भेंट की

लखनऊ। लखनऊ में बौद्ध धर्म से जुड़े लोग पूरे महीने बुद्ध पूर्णिमा का कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। सामाजिक संस्थाएं ये आयोजन राज्य के सभी जिलों में कर रहीं हैं। बुद्ध पूर्णिमा आयोजित करने के कार्यक्रम लखनऊ के अलावा कानपुर और उन्नाव तथा आसपास के जिलों में भव्यता के साथ आयोजित किये जा रहे हैं। इस मौके पर बुद्ध के अनुयायी कार्यक्रमों में लोगों को प्रेरित कर रहे हैं और उन्हें बता रहे हैं कि बुद्ध द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलकर ही समाज, देश की भलाई है।

लखनऊ के ग्राम पूरे शुक्लन मजरा सिंदुरिया जनपद अमेठी में भी बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व एसडीएम रामकुमार गौतम ने 20 महिलाओं को प्रोफेसर डॉक्टर अंगने लाल पूर्व कुलपति द्वारा लिखित आदिवंश की कथा पुस्तक भेंट की।

रामकुमार गौतम ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बुद्ध के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए लोगों को यह भी बताया कि आखिर बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने बौद्ध धर्म ही क्यों ग्रहण किया। उनके बौद्ध धर्म ग्रहण करने के पीछे के कारणों को उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को विस्तार से समझाया और बाबा साहब द्वारा बौद्ध धर्म ग्रहण करते वक्त की गयी प्रतिज्ञाओं के बारे में भी लोगों को समझाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *