अग्निकांड के पीडि़तों को न्याय दिलाने के लिए सपा अधिवक्ता सभा कोर्ट में दायर करेगी याचिका
लखनऊ। विकास नगर स्थित टेढ़ी पुलिया बस्ती में अग्निकांड की घटना की विस्तृत जानकारी हासिल करने व पीड़ितों को न्याय दिलाने के मकसद से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल (एडवोकेट) के नेतृत्व में पार्टी के अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे लोगों की परेशानी जानने के लिए विकास नगर भेजा।

अभीतक जिला प्रशासन की ओर से पीड़ितों को किसी भी तरह की कोई राहत नहीं भेजी गयी
राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर कृष्ण कन्हैया पाल (एडवोकेट) ने गुरुवार को विकास नगर स्थित टेढ़ीपुलिया बस्ती का निरीक्षण किया। उनके साथ वरिष्ठ अधिवक्ता फारुख अहमद और अन्य अधिवक्ता भी थे। उन्होंने बताया कि इस बस्ती में एक हजार से अधिक परिवार झुग्गी-झोपड़ी डालकर रहते थे। गुरुवार को दिन में अचानक बस्ती में लगी आग किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करती है। उन्होंने वहां पहुंचकर अग्निकांड से पीड़ित स्थानीय लोगों से मुलाकात की और आग लगने के कारणों की जानकारी हासिल की।
समाजवादी अधिवक्ता सभा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध
उन्होंने कहा कि वहां की स्थिति बहुत ही खराब और दयनीय है। अभीतक जिला प्रशासन की ओर से पीड़ितों को किसी भी तरह की कोई राहत नहीं भेजी गयी है। उन्होंने कहा कि अग्निकांड के अभीतक जिला प्रशासन की ओर से पीड़ितों को किसी भी तरह की कोई राहत नहीं भेजी गयी । सरकार तत्काल उचित मुआवजा दे और उन्हें अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराये। समाजवादी अधिवक्ता सभा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस मामले में सभा अदालत में याचिका भी दायर करेगी।