लखनऊ में संगठन के जिला मंत्री राजीव कनौजिया ने सभी को दीं शुभकामनाएं
लखनऊ। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन लखनऊ के जिला मंत्री राजीव कुमार कनौजिया ने यू.एच.एम. जिला पुरुष चिकित्सालय (उर्सला), कानपुर में डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश (शाखा-कानपुर नगर) के द्विवार्षिक चुनाव सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

निर्विरोध निर्वाचित हुए सभी ऊर्जावान पदाधिकारियों को उन्होंने ह्रïदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि निर्विरोध चुने गये पदाधिकारियों में श्रीमती समता वर्मा जिला अध्यक्ष, जे.पी. चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय भदौरिया जिला मंत्री शामिल हैं। इसके अलावा समस्त नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों को मेरी और लखनऊ जनपद के सभी साथियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में संगठन की एकता और सुदृढ़ होगी तथा फार्मासिस्ट संवर्ग के हितों एवं उनके मान-सम्मान की रक्षा हेतु आप सभी सदैव तत्पर रहेंगे। संगठन के प्रति आपकी निष्ठा और समर्पण निश्चित रूप से एक नई मिसाल कायम करेगा। उन्होंने बताया कि उनके संगठन का मकसद आपसी समन्वय से पदाधिकारियों को चुनना है ताकि सभी पदाधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करके फार्मासिस्टों के हितों में काम कर सकें और किसी भी कीमत पर फार्मासिस्ट संवर्ग के अधिकारों की रक्षा के साथ उनका अहित ना होने दें।