जिस कांग्रेस ने बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया, वह कांशीराम को भारत रत्न देने की बात कर रही
लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि जिस कांग्रेस की दलित-विरोधी सोच के चलते बसपा का गठन हुआ, जिसने कांशीराम के निधन पर राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया, अब वही कांग्रेस उन्हें भारत रत्न देने की बात कर रही है। इसलिए कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ये वही कांग्रेस है, जिसने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को भारत रत्न नहीं दिया था।

जिसका विरोध करने के लिए बसपा बनी, अब वही कांग्रेस कांशीराम को भारत रत्न कैसे देगी?
शुक्रवार को कांग्रेस ने पहली बार लखनऊ में कांशीराम जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग का प्रस्ताव पास किया गया। तय हुआ है कि राहुल गांधी के माध्यम से संसद में यह मांग उठाई जाएगी। कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा था कांशीराम समाज में बराबरी की बात करते थे। अगर जवाहर लाल नेहरू जी जिंदा होते तो कांशीराम जी कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते। लेकिन आज भाजपा ने समाज को 15 और 85 बांट दिया गया है। फायदा सिर्फ 15′ वालों को मिल रहा है। 50′ को अलग-अलग कर दिया गया।
मायावती ने कहा कि आज अलग-अलग पार्टियां तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर बसपा को कमजोर करने में लगी हैं। इसलिए उनके अनुयायियों और समर्थकों को सतर्क रहने की जरूरत है।