योगी जी के नेतृत्व में तेजी से खुशहाली की ओर आगे बढ़ रहा यूपी : डॉ. निर्मल

Share

राज्य में 6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा के बाहर

लखनऊ। यूपी के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सदस्य विधान परिषद् एवं यूपी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि अगले वर्षो में उत्तर प्रदेश देश के विकसित होने वाले राज्यों में अग्रणी राज्य होगा।

यूपी में प्रतिव्यक्ति आय 1.20 लाख हुई, देश में जल्द अग्रणी होगा  यूपी

डॉ. निर्मल ने कहा कि यह सुखद है कि यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही सरकार ेमं प्रति व्यक्ति आय जो 2016-17 में 54564 रुपये थी, वह बढक़र प्रतिव्यक्ति आय 1.20 लाख के आस-पास पहुॅच गई है और लगभग 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा के बाहर हो चुके है।

यूपी सरकार के रोड मैप में एक ट्रिलियन डालर होगी अर्थव्यवस्था

डॉ. निर्मल ने कहा कि बजट का कुल 22 प्रतिशत हिस्सा अवसंरचना पर जा रहा है। एक्सप्रेस-वे, हवाई अड्डे, रेल कनेक्टिविटी, औद्योगिक कॉरिडोर पर निवेश से राज्य की कनेक्टिविटी में तेजी से वृद्धि होगी। यूपी सरकार का रोड मैप 2028-29 तक एक ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था का है। वर्तमान बजट का आकार और पूंजीगत व्यय का अनुपात इसे हासिल करने की दिशा में मजबूत कदम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *