बसपा प्रमुख ने कहा, अब तो फिल्मों में भी पंडितों को घूसखोर दिखाया जा रहा
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ब्राह्मणों के साथ हो रहे अपमानजनक रवैये को लेकर नाराजगी जतायी है। उनका कहना है कि यह बड़े दुख व चिन्ता की बात है कि पिछले कुछ समय से अकेले यूपी में ही नहीं बल्कि अब तो फिल्मों में भी ’पंडत’ को घूसखोर आदि बताकर पूरे देश में जो इनका अपमान व अनादर किया जा रहा है।

फिल्मों के जरिए ब्राह्मणों के इस तरह के अपमान से समूचे ब्राह्मण समाज में ज़बरदस्त रोष
फिल्मों के जरिए ब्राह्मणों के इस तरह के अपमान से समूचे ब्राह्मण समाज में इस समय ज़बरदस्त रोष व्याप्त है, इसकी हमारी पार्टी भी कड़े शब्दों में निन्दा करती है। मायावती ने कहा कि ऐसी इस जातिसूचक फिल्म (वेब सीरीज) ’घूसखोर पंडत’ पर केन्द्र सरकार को तुरन्त प्रतिबन्ध लगाना चाहिये, बसपा की यह माँग है। साथ ही, इसको लेकर लखनऊ पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करना उचित कदम।