जनगणना की अधिसूचना में जाति गणना का कालम नहीं

लखनऊ। दलित, ओबीसी, माइनारिटीज, आदिवासी परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. उदितराज ने कहा कि जनगणना की अधिसूचना जारी हो गई है जिसमे जाति गणना का कालम नहीं है । जब 33 सवाल (कालम) पूछे जा रहे हैं तो जाति गणना क्यों नहीं? सरकार कह रही है कि इसके लिए अलग से अधिसूचना जारी होगी । क्या समस्या थी अगर ओबीसी जाति की गिनती का कालम इसमें शामिल होता? ओबीसी कब जागेगा? ये राहुल गांधी जी थे जिन्होंने सरकार को मजबूर कर दिया था कि जाति की गिनती हो वर्ना मोदी जी ने तो सा$फ मना कर दिए थे कि नहीं होगा।