पीसीएस में 56 यादवों का चयन होने की बात कही गयी थी, उनके नाम प्रकाशित करने को कहा
लखनऊ। समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट कृष्ण कन्हैया पाल ने समाजवादी पार्टी की तरफ से एक हिन्दी राष्ट्रीय दैनिक के वेब पोर्टल पर प्रकाशित एक खबर पर समूह के मुखिया को मानहानि का नोटिस दिया है। एडवोकेट कृष्ण कन्हैया पाल ने समूह के प्रबंध निदेशक को भेजे नोटिस में लिखा है कि वेब पोर्टल ने एक हेडलाइन जारी की थी, जिसमें यह कहा गया था कि सपा सरकार में यूपी लोकसेवा आयोग ने 86 में से 56 एक ही जाति विशेष के लोगों का चयन किया था।

योगी सरकार ने नया कैलेण्डर जारी करके इस व्यवस्था में सुधार किया है। एडवोकेट कृष्ण कन्हैया पाल वेब पोर्टल समूह के एमडी को भेजे नोटिस में कहा है कि वे आयोग की ओर से जारी जिसमें 56 यादवों का चयन होने की बात कही गयी थी, उनके नाम प्रकाशित करे और साथ ही 2017 से 2025 तक यूपी लोकसेवा आयोग द्वारा किये गये चयन में दलितों और पिछड़ा वर्ग के साथ ईडब्ल्यूएस और दिव्यांगों के लिए आरक्षित सीटों पर इन वर्ग के लोगों का चयन हुआ है या नहीं इसकी भी सूची जारी करे। अगर दो हफ्ते में वेब पोर्टल ने इसकी सूची जारी नहीं की तो मानहानि का केस किया जाएगा।