समाज में बच्चों को शिक्षित करना मेरा लक्ष्य : शफीक सलमानी
लखनऊ। आल इंडिया जमात-ए-सलमानी ने मो. शफीक सलमानी को संगठन में उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है। यह संस्था सलमानी समाज की सबसे बड़ी संस्था है। इस संस्था का मकसद सलमानी समाज में पैतृक व्यवसाय को बढ़ावा देने के साथ ही बच्चों को शिक्षित करके उन्हें विभिन्न सरकारी सेवाओं में उच्च मुकाम पर पहुंचाना है।


ताकि ये बच्चे सलमानी समाज का नाम रोशन कर सकें। नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी मो. शफीक सलमानी ने बताया कि सलमानी समाज की देश में यह सबसे बड़ी संस्था है और इस संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष खेरुलबशर सलमानी दिल्ली में आईएएस कोचिंग भी चला रहे है।
वे इस कोचिंग के जरिए सलमानी समाज के बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ ही स्नातक कर चुके बच्चों को आईएएस की परीक्षा की तैयारी भी करा रहे हैं। शफीक सलमानी का कहना हैै कि वे इस संस्था के माध्यम से समाज में शिक्षा के प्रसार को बढ़ाएंगे।