दलित उत्पीडऩ के खिलाफ नये साल से तेज होगा आंदोलन : भवननाथ

Share

डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस आज, तय होगी भावी रणनीति

लखनऊ। डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का तेरहवां स्थापना दिवस शुक्रवार को लखनऊ स्थित केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित किया जा रहा है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवननाथ पासवान का कहना है कि संस्था के स्थापना दिवस के मौके पर संगठन की भावी रणनीति पर चर्चा होगी। उनका कहना है कि यूपी में दलित उत्पीडऩ की घटनाएं बढ़ीं हैं। देश और राज्य में संविधान विरोधी ताकतें दलितों, मुस्लिमों का उत्पीडऩ कर रहीं हैं। उनका कहना है कि वे अपने संगठन के बैनर तले जनजागरूकता अभियान की शुरुआत करेंगे। उम्मीद है कि नये साल की शुरुआत में यह अभियान शुरू किया जाएगा। इस दौरान दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ ही पिछड़ा वर्ग के लोगों जाति और धर्म के नाम पर हो रहे उत्पीडऩ के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

इसके तहत जिलों में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जिस जिले में उत्पीडऩ की घटना की जानकारी मिलेगी। संस्था उसी जिले में जाकर पीडि़त के पक्ष में जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने के साथ ही स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर उत्पीडऩ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। उत्पीडऩ स्थल पर आंदोलन होने से पुलिस और प्रशासन पर भी दबाव पड़ेगा और ऐसे में कार्रवाई करना उनकी भी मजबूरी बन जाएगी। साथ ही उत्पीडऩ का शिकार हुए व्यक्ति के यहां पहुंचने से उसका व उसके परिवार का भी हौसला बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *