जातिवाद, पाखंड फैलाकर चीन से मुकाबला संभव नहीं : उदितराज

Share

हम चीन के बराबर 50 या 100 वर्ष या कभी भी नहीं पहुंच सकेंगे

लखनऊ। दलित, ओबीसी, माइनारिटीज, आदिवासी परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. उदितराज ने कहा कि पिछले 20 -25 वर्ष में चीन कितना आगे निकल गया, वहां जाकर ही पता लगता है। लेकिन यह कहना मुश्किल है कि हम कितने पीछे हैं। हम चीन के बराबर 50 या 100 वर्ष या कभी भी नहीं पहुंच सकेंगे।

जिस दिन हम खुद को विश्वगुरु कहना बंद कर देंगे, उसी दिन से लोग ज्ञान, शोध और विकास के लिए उन्मुख होंगे

उदितराज ने कहा कि हम जिस दिन विश्वगुरु कहना या मानना बंद कर देंगे उसी दिन से गलतियों की स्वीकृति होगी और फिर ज्ञान, शोध और विकास के लिए लोग उन्मुख होंगे। डोमा प्रमुख ने कहा कि झूठ पर झूठ बोलना कि हम महान थे और लोग हमारे ज्ञान को चुरा ले गए, हमें यह कहना बंद करना होगा। जब हम ज्ञान के ठेकेदार बने थे तो दूसरे कैसे अक्लमंद हो गए? दुनिया का इतिहास उठाकर देख लो नकल करके कोई आगे नहीं जा पाया है। उदितराज ने कहा कि मनुवादी विचारधारा के लोग जातिवाद, पाखंड और अंधविश्वास भी फैलाएंगे और चीन से मुकाबला करना चाहेंगे, दोनों नहीं चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *