विराट कोहली ने  तोड़ा सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड

Share

विराट का कम मैच और बेहतर औसत

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कोहली, जिन्हें आधुनिक युग का महानतम बल्लेबाज माना जाता है, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। दूसरे वनडे में एक रन लेते ही कोहली ने सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में 93 रनों की शानदार पारी खेलकर कोहली ने कुल 1750 रन पूरे किए थे और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बनाए रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

अब, दूसरे वनडे मैच में सिर्फ एक रन बनाते ही कोहली ने यह महारिकॉर्ड तोड़ दिया है और पहले पायदान पर आ गए हैं। विराट कोहली ने दूसरे वनडे में 29 गेंदों में 23 रन की पारी खेली और इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके आये। आंकड़ों में यह साफ है कि सचिन तेंदुलकर ने 42 पारियों में 1750 रन बनाए थे, जबकि विराट कोहली ने उनसे काफी कम (7 पारियों) में ही यह आंकड़ा पार कर लिया है। कोहली का औसत भी तेंदुलकर के औसत से कहीं बेहतर है. यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि कोहली ने तेंदुलकर की तुलना में काफी कम मैचों में यह मुकाम हासिल किया है।

पहले वनडे में विराट की दमदार बल्लेबाजी

विराट कोहली ने पहले वनडे में 91 गेंदों में 93 रन की पारी खेलते हुए भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला जीतने में अहम योगदान दिया था। इस शानदार प्रदर्शन के लिए कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। कोहली ने बताया कि उन्हें हमेशा से अपनी काबिलियत पर भरोसा रहा है। भगवान ने उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले में किंग कोहली की शानदार बल्लेबाजी ने क्रिकेट जगत के दिग्गजों को भी अपना मुरीद बना लिया था। विराट कोहली ने वनडे में नंबर-3 बैटिंग करते हुए 12 हजार से अधिक रन बनाए हैं। भारत और न्यूजीलैंड (के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मैच से ठीक पहले विराट कोहली दुनिया के नंबर वन वनडे बल्लेबाज बन गए। सीरीज के पहले मैच में 93 रनों की शानदार पारी के बाद जारी ताजा रैंकिंग में उन्हें पहला स्थान मिला है। लेकिन क्रिकेट फैंस इससे संतुष्ट नहीं होने वाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *