एक ही हैं यूजीसी व आरक्षण का विरोध करने वाले
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में भाकपा माले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यूजीसी लागू करने की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन किया। ये कार्यकर्ता चारबाग से विधानसभा के लिए कूच कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और एक प्रशासनिक अधिकारी ने वहीं आकर उनका ज्ञापन ले लिया।

भाकपा माले के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब केन्द्र सरकार ने यूजीसी के नये नियम लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी तो इसे लागू करने के बजाय इसे रोकने के लिए वही लोग खड़े हैं जो आरक्षण का विरोध करते हैं, दलितों, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों के अधिकारों का विरोध करते हैं। भाकपा माले के पदाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि यूपी में बुलडोजर राज के खिलाफ जमीन और जीविका की रक्षा आदि मांगों को लेकर विधान सभा का घेराव करने का कार्यक्रम बनाया था, लेकिन पुलिस उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से अपनी रखने के लिए आंदोलन भी नहीं करने दे रही है।