डीपीआरए ने नवनियुक्त महानिदेशकों को दीं शुभकामनाएं

Share

फार्मासिस्ट संवर्ग के हितों का भी उचित ध्यान रखा जाएगा

लखनऊ। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित संगठन (डीपीआरए) के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के नवनियुक्त महानिदेशकों से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें कार्यभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह भेंट संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष जे. के. सचान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ तीनों नवनियुक्त शीर्ष अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया

प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ तीनों नवनियुक्त शीर्ष अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. पवन कुमार अरुण महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, उत्तर प्रदेश, डॉ. हरिदास अग्रवाल महानिदेशक, परिवार कल्याण और डॉ. रंजना खरे महानिदेशक, प्रशिक्षण, उत्तर प्रदेश को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य रूप से जनपद शाखा लखनऊ के मंत्री राजीव कनौजिया, अध्यक्ष बी.पी. चौधरी, कोषाध्यक्ष अजय कश्यप और मीडिया प्रभारी आनंद सिंह उपस्थित रहे।

नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ होगी, फार्मासिस्ट संवर्ग के हितों का भी उचित ध्यान रखा जाएगा

साथ ही संगठन के सक्रिय सदस्य सरवन चौधरी, पंकज रस्तोगी एवं एम.पी. रावत ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा फार्मासिस्ट संवर्ग के हितों का भी उचित ध्यान रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *