सरकार मुस्लिमों को नहीं पढ़ने देना चाहती डॉक्टरी : उदितराज
लखनऊ। दलित, ओबीसी, माइनारिटीज एवं ओबीसी परिसंघ के अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. उदितराज श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की मान्यता महज इसलिए रद्द कर दी गयी क्योंकि इस कालेज में 50 में से 42 मुस्लिम छात्रों का एडमिशन हुआ था। मुस्लिम युवक मेडिकल, तकनीकी शिक्षा और उच्च शिक्षा न ग्रहण कर सकें, महज सरकार ने इस कालजे की मान्यता रद्द कर दी। मान्यता रद्द होने से इन होनहार छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।
श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज का मामला
उदितराज ने अपने ट्वीटर एक्स पर लिखा है कि इन छात्रों का एडमिशन नीट के मेरिट के आधार पर हुवा था। मुस्लिम पढ़ें तो मुश्किल और न पढ़ें तो जाहिल कहे जाते हैं आखिर ये करें क्या? उन्होंने कहा कि भाजपा की इसी दलित और मुस्लिम विरोधी सोच के कारण हम ग़ुलाम और गरीब रहे। ऐसा ही शूद्रों के साथ भी हो रहा है जिसकी वजह से हम लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। अब मेडिकल कॉलेज बन्द हो गया और आगे और सीटें और सुविधाएं बढ़तीं तो इससे जम्मू के हिंदुओं का ही भला होता। उनका कहना है कि भाजपा और आरएसएस अपने सनातन के मुद्दे पर चलकर देश में एक बार फिर जाति के आधार पर गैरबराबरी की सामाजिक व्यवस्था लागू करना चाहती है।
