लखनऊ विवि बना संघ कार्यालय : एनएसयूआई

Share

पूरा विवि प्रशासन संघ की चाटुकारिता में चूर : राणा सुधांशु 

लखनऊ। लखनऊ यूनिवर्सिटी में आरएसएस चीफ मोहन भागवत के कार्यक्रम के बाद लगातार विरोध जारी है। एनएसयूआई ने विरोध करते हुए मोहन भागवत के खिलाफ विश्वविद्यालय परिसर में जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं। पोस्ट पर लिखा ‘विश्वविद्यालय परिसर में निरंतर आरएसएस के मुखिया प्रचारक के कार्यक्रम में आ रहे हैं और यहां शाखाएं लगाई जा रहीं हैं।

लखनऊ विश्वविद्यालय ना होकर संघ का कार्यालय हो गया है शर्मनाक’

एनएसयूआई लखनऊ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष राणा सुधांशु शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन सिर्फ एक ही विचारधारा यानि आरएसएस की विचारधारा को प्रोमोट करने के साथ ही उन्हें विशेष सुविधाएं दे रहा है। एनएसयूआई का कहना है कि इन सब कृत्यों से लगता है कि पूरा प्रशासन संघ की चाटुकारिता में चूर है ऐसा लगता है कि लखनऊ विश्वविद्यालय ना होकर संघ का कार्यालय हो गया है शर्मनाक’।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले मोहन भागवत का विवि परिसर में एनएसयूआई समाजवादी छात्रसभा, भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था और उन्हें वापस जाने के लिए कहा था। पुलिस ने विरोध कर रहे छात्रों को रोककर भागवत को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *