लगातार तीसरे दिन भी अखाड़ा बना रहा लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस

Share

नमाज से शुरू हुआ यह विवाद अब पुलिसिया कार्रवाई और मुचलकों तक पहुंच गया

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस लगातार तीसरे दिन अखाड़ा बना हुआ है। नमाज से शुरू हुआ यह विवाद अब पुलिसिया कार्रवाई और मुचलकों तक पहुंच गया है। मंगलवार को हिंदू छात्रों का एक गुट नमाज के विरोध में हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचा। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। छात्रों का पुलिस से सीधा सवाल था- “जब कैंपस में नमाज और इफ्तार हुआ तो कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

नमाज के विरोध में छात्रों ने पढ़ी हनुमान चालीसा

हनुमान चालीसा पर एक्शन क्यों?” छात्रों की मांग है कि जिन्होंने यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग (लाल बारादरी) पर कुदाल चलाई है, उन पर देशद्रोह का मुकदमा हो। कई छात्रों के हिरासत में लिए जाने के बाद, ‘राष्ट्रीय शिक्षार्थी दल’ के कुछ छात्र लाल बारादरी पहुंचे। उन्होंने वहां गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण किया और हनुमान चालीसा पढ़ी।  हसनगंज पुलिस स्टेशन की रिपोर्ट के आधार पर, लाल बारादरी में नमाज पढ़ने वाले 13 छात्रों को नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन का मानना है कि इनकी वजह से कैंपस में तनाव फैला। इन सभी को 50 हजार रुपए का निजी मुचलका और दो जमानतदार पेश करने का आदेश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *