फॉसिस्ट ताकतों ने तिकड़म करके किया देश पर कब्जा : शरफुद्दीन अहमद

Share

मुस्लिमों-ईसाइयों के खिलाफ हमले करा रही भाजपा- संघ 

कमल जयंत

आल इंडिया लॉयर्स काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट शरफुद्दीन अहमद ने कहा कि मौजूदा समय में फासिस्ट ताकतों ने तिकड़म करके देश पर कब्जा कर लिया है। इन ताकतों का मानना है कि इंसान पैदाइशी बुनियाद पर ही छोटा-बड़ा होता है। गोलवरकर की थ्योरी के मुताबिक दलित और पिछड़ा समाज में जो पैदा हुए हैं उनका स्थान समाज में सबसे निचले पायदान पर है। गोलवरकर के सिद्धांतों पर चलकर ही आज भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मुस्लिमों और ईसाइयों को देश का दुश्मन मानते हैं। ये शक्तियां मुस्लिमों-ईसाइयों के खिलाफ हमले कर रहीं हैं और इन्हें इस बात का अहसास दिला रहीं हैं कि ये दोनों समुदाय के लोग देश में दोयम दर्जे के नागरिक हैं। आज संघ प्रमुख मोहन भागवत अपनी आर्मी तैयार करने की बात कर रहे हैं।

वह इस आर्मी का इस्तेमाल देश की रक्षा के लिए नहीं बल्कि देश के अंदर मुस्लिमों और ईसाइयों पर हमला करने और दलितों व पिछड़ों को गुलाम बनाने के लिए कर रहे हैं। देश के जो हालात हैं, उनसे फासिस्ट शक्तियां आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर रहीं हैं। लोकतंत्र और संविधान को मानने की बात करने वाले ये लोग क्रिसमस पर गिरजाघरों में होने वाले उत्पात पर मौन रहते हैं। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के नेता यह कहते हैं कि उनका आरएसएस से कोई लेनादेना नहीं है तो उसे आरएसएस की थ्योरी और बहुजन विरोधी रणनीति को उजागर करना चाहिए, लेकिन भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इसके ठीक उलट संघ की इसी जनविरोधी, दलित-मुस्लिम विरोधी थ्योरी को धरातल पर लागू करने में लगा है।

जाति के आधार पर गैरबराबरी वाला समाज स्थापित करना भाजपा-संघ का लक्ष्य

यह इस देश में रहने वाले दलितों, पिछड़ा वर्ग और मुस्लिम व ईसाई समुदाय के लोगों का दुर्भाग्य है कि यूपी और देश की भाजपा सरकार इनके खिलाफ उत्पीड़न की कार्रवाई कर रही है। ये सरकार आजादी से पहले देश में जो व्यवस्था लागू थी उसे एक बार फिर से देश में गैरबराबरी के आधार पर आधारित सामाजिक व्यवस्था लागू करने की कोशिश में जुटी है। अगर भाजपा का विजय रथ जल्दी नहीं रुका तो वह दिन दूर नहीं जब इस देश में योग्यता नहीं बल्कि जाति के आधार पर इंसान को श्रेष्ठï माना जाएगा और उच्च वर्ग की जातियों के पास ही सारे अधिकार रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *