समिट के दौरान ऐसा आचरण करना चिन्ता की बात
लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कुछ लोगों ने अर्द्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया, यहे व्यापक रूप से अशोभनीय व चिंताजनक है। मायावती ने शनिवार को एक्स अकाउंट से एक पोस्ट की।

देश की गरिमा व इमेज को ना बिगाड़ा जाये
इसमें उन्होंने लिखा- नई दिल्ली में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’, जिसमें देश व विदेश के भी काफी प्रमुख लोग आमंत्रित थे तथा यह इवेन्ट अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में था, इस दौरान जिन भी लोगों द्वारा अर्द्धनग्न होकर अपना रोष प्रकट किया है जिसमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताये जा रहे हैं, वह अति-अशोभनीय व निन्दनीय है। अगर यह सम्मेलन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का नहीं होता तो अलग बात थी, किन्तु समिट के दौरान ऐसा आचरण करना यह चिन्ता की बात है अर्थात अपने देश की गरिमा व इमेज को ना बिगाड़ा जाये तो यह उचित होगा।’