चुनावी तैयारियों में अभी से जुट जाएं असपा कार्यकर्ता : चित्तौड़

Share

असपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले, मजबूत संगठन ही मजबूत समाज की पहचान

लखनऊ। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश कार्यालय, इंदिरा नगर में प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ की अध्यक्षता में राज्य के सभी जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों की सक्रिय सहभागिता रही, जिसमें संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

 

बैठक के दौरान सभी जिला अध्यक्षों ने अपने-अपने जिलों में संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनसंपर्क अभियानों तथा संगठन विस्तार से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत की। साथ ही जिला पंचायत चुनावों एवं विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए तैयारियों, रणनीतियों और जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने अपने अनुभव साझा करते हुए सभी साथियों को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी चुनावों के लिए मजबूत एवं योग्य प्रत्याशियों के चयन, प्रभावी चुनाव प्रबंधन तथा जनसमर्थन बढ़ाने के लिए नए तरीके और दिशा-निर्देश भी बताए, जिससे अधिक से अधिक प्रत्याशी भारी मतों से विजय प्राप्त कर सकें।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करना तथा आगामी चुनावों के लिए एकजुट होकर कार्य करने की रणनीति तय करना रहा। सभी साथियों ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। मजबूत संगठन ही मजबूत समाज की पहचान है — आइए, मिलकर सामाजिक न्याय, समानता और परिवर्तन की दिशा में अपने कदम और मजबूत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *