लगभग साल भर पहले अकबरनगर से बसंतकुंज शिफ्ट हुए लोगों को सता रहा एसआईआर का डर
लखनऊ। वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने को लेकर अकबरनगर के पूर्व निवासी अकबरनगर और बसंतकुज क्षेत्र के बीएलओ के यहां चक्कर लगाने के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के सामने भी अपना दर्द बयां कर रहे हैं। लेकिन इन दस हजार लोगों की समस्या सुलझने का नाम नहीं ले रही। क्षेत्र में यह भी भ्रांति फैलायी जा रही कि एसआईआर में नाम न हुआ तो उन्हें देश से बाहर निकाल दिया जाएगा। इस बीच सामाजिक संस्था वे टू सक्सेज फाउंडेशन इन लोगों के बीच जागरूकता अभियान चला रहा है।

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मो. शफीक सलमानी इनदिनों बसंतकुज क्षेत्र में ही बीएलओ और क्षेत्रीय लोगों के बीच समन्वय स्थापित कराने के साथ अकबरनगर से आये लोगों को यह भी समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि वे अपने आधारकार्ड में अपना पता अपडेट करा लें।
वे टू सक्सेज फाउंडेशन एसआईआर को लेकर फैली भ्रांति के खिलाफ चला रहा अभियान
वे टू सक्सेज फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सलमानी इन दिनों स्थानीय सभासद से मिलकर क्षेत्रीय लोगों के आधार कार्ड अपडेट कराने को लेकर प्रयासरत हैं। साथ ही उन्हें यह भी बता रहे हैं कि एसआईआर को लेकर डरने की जरूरत नहीं है। वोट हमारा अधिकार है। हमें अपना वोट हर हाल में बनवाना है। संस्था के अध्यक्ष कहना है कि धीरे-धीरे बसंत कुंज के निवासियों को भी बात समझ में आ रही है और वह हमारा सहयोग और समर्थन कर रहे हैं जिससे कि मुझे काफी मदद मिल रही है उनके डॉक्यूमेंट अपडेट करने में और उनके डॉक्यूमेंट को मजबूत करने में अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नईम अल्पसंख्यक मोर्चा अवध क्षेत्र के नेतृत्व में इसी तरीके के कार्यक्रम चला करके लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का कार्य भी निरंतर कराया जा रहा है।