मायावती को भाजपा के सम्मान की ज्यादा चिंता : उदितराज

Share

भाजपा की भाषा बोल रहीं हैं मायावती

लखनऊ। दलित, ओबीसी, माइनारिटीज, आदिवासी परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. उदितराज ने कहा कि मायावती जी को बीजेपी के सम्मान की चिंता ज़्यादा है और जिनके वोट के बल पर उन्हें सत्ता, सुरक्षा, धन और सम्मान मिला वे उनके लिए कुछ नहीं हैं। भारत मंडपम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ट्रम्प के हाथों देश बेचने के विरोध में प्रदर्शन करने पर मायावती जी ने वही भाषा का इस्तेमाल किया जो बीजेपी कर रही है।

बसपा को समर्थन करने वाले सोच समझकर निर्णय लें, केवल अंधभक्त न बनें

उन्होंने कहा कि बीजेपी हर जगह यह राग अलाप रही है कि प्रदर्शन से देश का अंतरराष्ट्रीय अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सरकारी विभागों, पीएसयू और शिक्षा का निजीकरण करके दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को बर्बाद किया, फिर भी उनसे इतनी मोहब्बत बनी हुई है। यूजीसी नियमों पर भी बीजेपी सरकार का समर्थन किया और सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाए गए स्टे का स्वागत किया। 2 अप्रैल 2018 के भारत बंद का विरोध किया जबकि मैं बीजेपी का सांसद होते हुए भी उसका समर्थन कर रहा था। जाति और भावना के आधार पर बीएसपी को समर्थन करने वालों से आग्रह है कि वे सोच-समझकर निर्णय लें और अंधभक्त न बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *