ज़्यादातर मामलों में स्लिप डिस्क बिना सर्जरी ठीक होता है : डॉ. हिमांशु कृष्ण

Share

रीढ़ की हड्डियों के बीच डिस्क नाम की नरम, कुशन जैसी संरचना है

लखनऊ। हेल्थ सिटी गोमतीनगर विस्तार के चीफ न्यूरो सर्जन डॉ. हिमांशु कृष्ण का कहना है कि स्लिप डिस्क की समस्या को सही तरीके के रहन-सहन, एक्सरसाइज व चिकित्सक की सलाह से ठीक रखा जा सकता है। उनका कहना है कि स्लिप डिस्क को मेडिकल भाषा में हर्नियेटेड डिस्क या प्रोलैप्स्ड डिस्क कहा जाता है। हमारी रीढ़ (स्पाइन) की हड्डियों के बीच डिस्क नाम की नरम, कुशन जैसी संरचना होती है। जब यह डिस्क अपनी जगह से खिसक जाती है या फटकर बाहर की नसों पर दबाव डालती है, तो उसे स्लिप डिस्क कहते हैं। डॉ. हिमांशु का कहना है कि ज्यादातर मामलों में स्लिप डिस्क बिना सर्जरी यानि आपरेशन के ही ठीक हो जाता है। इसलिए इस तरह की समस्या में घबराने की जरूरत नहीं है, हां अपने चिकित्सक से मिलकर उन्हें अपनी परेशानी बताएं। ताकि इलाज के संबंध में आपको सही जानकारी मिल सके।

  डॉ. हिमांशु कृष्ण ( 9450000041)

आम लक्षण
कमर या गर्दन में तेज़ दर्द
दर्द का पैर (साइटिका) या हाथ तक जाना
झनझनाहट, सुन्नपन
मांसपेशियों में कमजोरी
झुकने, बैठने या उठने में परेशानी
स्लिप डिस्क होने के कारण
गलत पोश्चर (गलत तरीके से बैठना/झुकना)
भारी वजन गलत तरीके से उठाना
लंबे समय तक एक ही पोज़िशन में बैठना
उम्र बढऩे के साथ डिस्क का कमजोर होना

 

मोटापा
अचानक चोट या एक्सीडेंट
स्लिप डिस्क से बचाव
सही पोश्चर रखें (बैठते-खड़े होते समय पीठ सीधी)
भारी सामान घुटनों को मोडक़र उठाएं
नियमित योग और स्ट्रेचिंग करें
वजन नियंत्रित रखें
लंबे समय तक बैठे रहने पर हर 30–40 मिनट में ब्रेक लें
सख्त नहीं, मध्यम कड़ा गद्दा इस्तेमाल करें
स्लिप डिस्क का इलाज

 

1.घरेलू व शुरुआती इलाज
आराम (बिल्कुल बिस्तर पर पड़े रहना नहीं)
गरम या ठंडी सिकाई
डॉक्टर की सलाह से दर्द व सूजन की दवाएं

 

2. फिजियोथेरेपी
स्पाइन को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज़
स्ट्रेचिंग और कोर मसल ट्रेनिंग
पोस्टर करेक्शन

3. योग और एक्सरसाइज़ (डॉक्टर/फिजियो की सलाह से)
भुजंगासन
मकरासन
सेतु बंधासन

अगर दर्द बहुत ज़्यादा हो तो स्टेरॉयड इंजेक्शन दिया जा सकता है

5. सर्जरी (कम मामलों में)
जब लंबे समय तक दर्द बना रहे
पैर/हाथ में कमजोरी बढ़ती जाए
पेशाब या मल पर कंट्रोल में दिक्कत हो
ध्यान दें – ज़्यादातर मामलों में स्लिप डिस्क बिना सर्जरी ठीक हो जाती है।
कब तुरंत डॉक्टर से मिलें?
दर्द असहनीय हो
पैर या हाथ में तेज़ कमजोरी
सुन्नपन बढ़ता जाए
पेशाब या शौच में समस्या
इससे निजात पाने के लिए अपने चिकित्सक से कमर या गर्दन की स्लिप डिस्क के लिए खास एक्सरसाइज़, डाइट टिप्स, या ऑफिस में बैठने का सही तरीका जरूर मालूम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *