खत्म हो चुका है मोदीजी का कॉन्फिडेंस, कांपने लगे अमित शाह : राहुल गांधी

Share

‘वोट छोड़ गद्दी छोड़’ रैली में राहुल की हुंकार, वोट चोरी पकड़े जाने के बाद शाह के हाथ कांपने लगे हैं

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस ने ‘वोट छोड़ गद्दी छोड़’ रैली निकाली। पार्टी सांसद राहुल गांधी ने कहा-पीएम मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म हो गया है। अमित शाह के हाथ कांपते हैं। वो जानते हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गई है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा- इन लोगों ने (केंद्र सरकार) ने हमारा वंदेमातरम् भी चोरी किया है। ये लोग नेहरू-पटेल के बीच दरार पैदा करते हैं।गांधी-नेहरू अंबेडकर पर हमला बोलते हैं। इन गद्दारों को आपको हटाना होगा। वहीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा- आज न्यायालय पर दबाव है। सारी मीडिया अंबानी-अडानी की है। कांग्रेस के नेताओं को तरह-तरह के आरोप लगाकर जेल में बंद किया गया। जो उनकी पार्टी में शामिल हो गए, उसे उनकी वॉशिंग मशीन ने साफ कर दिया। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह, विवेक जोशी बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पीएम ने इनके लिए कानून बदला है। हम इस कानून को बदलेंगे और इन लोगों के खिलाफ एक्शन लेंगे। इन लोग नहीं भूलना चाहिए कि ये हिंदुस्तान के इलेक्शन कमिश्नर हैं बीजेपी के नहीं।

 


मोहन भागवत ने कहा विश्व सत्य को नहीं शक्ति को देखता है। ये आरएसएस की विचारधारा है। मोहन भागवत कहते हैं कि सत्य का मतलब नहीं है, केवल सत्ता जरूरी है। देश में सत्य और असत्य की लड़ाई चल रही है। गांधी कहते थे कि सत्य सबसे जरूरी है। हमारे धर्म में सत्य को सबसे जरूरी माना जाता है।
कांग्रेस के डीएनए में सत्य है, उनके डीएनए में असत्य और वोट चोरी है। वोट चोरी अंबेडकर के संविधान पर हमला है। ये लोग वोट चोरी करके सरकार चलाते हैं। नोटबंदी जीएसटी से छोटे व्यापारियों को मारा है। ये सबकुछ इसलिए हो रहा, क्योंकि वोट चोरी हो रही है। ये लोग वोट चोरी नहीं करते तो 5 मिनट में सरकार से बाहर हो जाते।
राहुल ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में सत्य है, उनके डीएनए में असत्य और वोट चोरी है। हम सत्य से मोदी शाह आरएसएस की सरकार को हटाएंगे। पूरे देश को हमारी सच्चाई पता लग जाएगी। वोट चोरी अंबेडकर के संविधान पर हमला है। ये लोग वोट चोरी करके सरकार चलाते हैं। नोटबंदी जीएसटी से छोटे व्यापारियों को मारा है। ये सबकुछ इसलिए हो रहा क्योंकि वोट चोरी हो रही है। वोट चोरी नहीं करते तो 5 मिनट में सरकार से बाहर हो जाते। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब मैं गाड़ी में आ रहा था तो मुझे बताया गया कि अंडमान में मोहन भागवत ने बयान दिया है कि मोहन भागवत ने कहा विश्व सत्य को नहीं शक्ति को देखता है। ये आरएसएस की विचारधारा है। मोहन भागवत कहते हैं कि सत्य का मतलब नहीं है, केवल सत्ता जरूरी है। राहुल ने कहा कि देश में सत्य और असत्य की लड़ाई चल रही है। गांधी कहते थे कि सत्य सबसे जरूरी है। हमारे धर्म में सत्य को सबसे जरूरी माना जाता है।

कर्नाटक में लाखों वोट डिलीट हुए, महाराष्ट्र में जोड़े गए

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी और शाह वोट चोरी करके चुनाव जीतते हैं, सब जानते हैं। कर्नाटक में लाखों वोट डिलीट हुए। महाराष्ट्र में जोड़े गए। चुनाव आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया। इस देश में सत्य की जीत होने वाली है। नफरत से नहीं, हिंसा से नहीं, सत्य अहिंसा के साथ मोदी शाह को हराएंगे। मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म हो गया है। वो जानते हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गई है। पूरे देश को हमारी सच्चाई पता लग जाएगी। वोट चोरी अंबेडकर के संविधान पर हमला है।
राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा के लोगों के हाथों से चुनाव चोरी किया गया है। ब्राजिल की महिला 22 बार वोट देती है। यूपी के लोग आकर वहां वोट करते हैं। इधर भी वोट करते हैं उधर भी वोट करते हैं। चुनाव आयोग ने हमें कोई जवाब नहीं दिया। एक महिला 200 बार वोट कैसे देती है। एक घर में 600-700 लोग कैसे हैं। संसद में अमित शाह के हांथ कांप रहे थे। मैंने अमित शाह को चैलेंज किया कि पीसी पर चर्चा करते हैं। देश की जनता सत्य को समझती है। इनके हाथ से जैसे ही सत्ता जाएगी इनकी बहादुरी भी चली जाएगी। ये दो तीन अरबपतियों के लिए काम करते हैं।

ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह, विवेक जोशी के नाम याद रखिए

राहुल गांधी ने कहा कि हम सत्य को लेकर मोदी और शाह को आर एसएस की सरकार को भारत से हटाएंगे। वो वोट चोरी करते हैं। चुनाव के समय 10 हजार रुपए बांटते हैं। ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह, विवेक जोशी के नाम याद रखिए, चुनाव आयोग बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहा है। जितनी भी इम्यूनिटी देनी है इनको दे दो, मोदी ने इनके लिए कानून बदला है। उनपर कोई कार्रवाई नहीं हो सकती। आप मत भूलिए कि आप हिंदुस्तान के इलेक्शन कमिश्नर हैं बीजेपी के नहीं। हम इस कानून को बदलेंगे। आपके खिलाफ एक्शन लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *