भाजपा का हौवा खड़ा करने से नहीं मिलेगा मुस्लिमों का वोट : अबुल बरकात

Share

मुस्लिमों के खिलाफ नफरत फैलाकर वोट बैंक मजबूत करने की हो रही सियासत

लखनऊ। कौमी मशावरत के अध्यक्ष सैयद अबुल बरकात नजमी ने कहा कि यूपी में विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने दलितों और मुस्लिमों को उचित प्रतिनिधित्व देना होगा। अब दलित और मुस्लिम समाज यह बात अच्छी तरह समझ चुका है कि चुनाव में उनका भावनात्मक इस्तेमाल किया जाता है।कुछेक दलों को तो यह लगता है कि मुस्लिमों के पास भाजपा को हराने के लिए उनको वोट देने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि सियासी दलों को इस तरह की सोच से बचना चाहिए। चुनाव में विकल्प बनते रहते हैं। अब इन वर्गों का वोट भाजपा का हौवा दिखाकर नहीं लिया जा सकता।

यूपी में लंबे समय सिर्फ हिन्दू-मुस्लिम चल रहा है

अबुल बरकात ने कहा कि यूपी में लंबे समय सिर्फ हिन्दू-मुस्लिम चल रहा है। विकास की जगह नफरत फैलायी जा रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई का डर नहीं है, विकास नहीं हो रहा है उसको लेकर भी हम परेशान नहीं हैं, लेकिन सरकार हिन्दू-मुस्लिम के बीच नफरत का जो बीज बो रही है, उसे बंद करे।

हम लोगों को अमन-चैन के साथ रहने दिया जाए। दोनों ही पक्ष किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं चाहते हैं। आज मुस्लिमों को गाली देकर अपना वोट बैंक मजबूत करने की सियासत हो रही है। इस बात को हिन्दू भी समझ रहे हैं। अब यह ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाला है।

उन्होंने सपा का नाम लिये बगैर कहा कि कुछेक दल मुसलमानों को अपना गुलाम समझते हैं। उन्हें लगता है कि भाजपा को हराने के लिए मुसलमान उन्हें वोट देगा। इसलिए उनके अधिकार की बात नहीं हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *