चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टर का धर्म मरीजों की सेवा है : डॉ. एसपी सिंह

Share

मरीजों को निराश न करें डॉक्टर

कमल जयंत

ठाकुरगंज टीबी संयुक्त अस्पताल में सिर्फ टीबी का ही इलाज नहीं होता, इस अस्पताल में कैंसर की सर्जरी के साथ ही घुटनों का भी सफल प्रत्यारोपण किया जा चुका है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि वैसे तो चिकित्सा का क्षेत्र सेवाभाव से जुड़ा होता है और जो लोग इस प्रोफेशन में आते हैं, उन्हें यह बात अच्छी तरह से मालूम होती है कि वे मानव सेवा के लिए इस क्षेत्र को चुन रहे हैं। उनका कहना है कि ईश्वर के बाद पृथ्वी पर यदि किसी का सबसे ज्यादा सम्मान है तो वह हैं डाक्टर।

डॉक्टरों को लोग ईश्वर मानते हैं और उसी तरह से सम्मान देते हैं

डॉक्टरों को लोग ईश्वर मानते हैं और उसी तरह से सम्मान देते हैं। ऐसे में चिकित्सकों की जिम्मेदारी बनती है कि वे मरीजों को निराश न करें, उन्हें सही चिकित्सा परामर्श के साथ सस्ती और सुलभ दवाएं भी मुहैया कराएं। चिकित्सक ऐसी दवाएं लिखें जो मरीजों को आसानी से किसी भी दवा की दुकान पर मिल जाए। उनका कहना है कि ठाकुरगंज स्थित टीबी संयुक्त अस्पताल वर्षों से गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए भरोसे का केंद्र रहा है।

उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में शुरू से ही मरीजों को हर तरह की चिकित्सा सुविधाएं मिलती रहीं हैं। हमने इस अस्पताल में कार्यभार ग्रहण किया और इसके बाद सिर्फ टीबी मरीजों ही नहीं बल्कि अन्य रोगों के मरीजों का भी इलाज शुरू कराया। इस टीबी अस्पताल में कैंसर का भी इलाज किया जा रहा है। एक मरीज के गाल में कैंसर की गांठ थी, उसका सफल आपरेशन हुआ और आज वह सामान्य इंसान की तरह जीवन-यापन कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे आने के बाद अस्पताल में यहां चिकित्सा सुविधाओं में निरंतर सुधार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *