घरेलू बाजार में सोना नए शिखर पर
वैश्विक बाजारों से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच सोना और चांदी लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 1,40,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,17,250 रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर कटौती, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और सुरक्षित निवेश की मांग ने कीमतों को सहारा दिया है।

हाजिर चांदी ने भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में नया कीर्तिमान रच दिया। मंगलवार को चांदी 1.4′ की तेजी के साथ पहली बार 70 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई। इस साल की शुरुआत में 31 दिसंबर 2024 को चांदी की कीमत 28.97 डॉलर प्रति औंस थी, जो अब बढक़र करीब 70 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई है. यानी अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी ने करीब 141.62′ का जबरदस्त उछाल दर्ज किया है।
सोने-चांदी के भाव में तेजी के क्या हैं कारण
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (जिंस) सौमिल गांधी के मुताबिक, सर्राफा कीमतों में यह अभूतपूर्व तेजी फेडरल रिजर्व की नीतियों से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि हाजिर सोना 4,500 डॉलर के करीब एक और अहम मील का पत्थर छू रहा है। उन्होंने कहा कि 2026 में फेडरल रिजर्व द्वारा एक से अधिक बार ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद, साथ ही वैश्विक स्तर पर बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव, सोने और चांदी की सुरक्षित निवेश अपील को लगातार मजबूत कर रहा है।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ (एआईबीए) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन जोरदार उछाल देखने को मिला। एआईबीए के अनुसार, सोना 2,650 रुपये की बढ़त के साथ 1,40,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। 99.9′ शुद्धता वाला सोना सोमवार को 1,38,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जिसके बाद मंगलवार को इसमें तेज खरीदारी देखी गई।