’सरदार है असरदार’, टी-20 में अर्शदीप ने रचा इतिहास

Share

बुमराह और भुवी का रिकॉर्ड तोड़ मचाई खलबली

‘सरदार है असरदार’, यह कहावत एक बार फिर भारतीय युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने सच कर दिखाया है। अर्शदीप ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में आखिरी ओवर में 25 रन बचाकर भारत को शानदार जीत दिलाई तो साथ ही मैच में 3 विकेट लेने में सफल रहे। 2022 में टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले अर्शदीप ने केवल दो साल के अंदर ही जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाजों को पछाडक़र दुनिया को हैरान कर दिया है।

अर्शदीप सिंह टी-20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं. वैसे, भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड इस समय युजवेंद्र चहल के नाम है. चहल ने 96 विकेट लिए हैं. लेकिन ऐसा लग रहा है कि वह दिन भी जल्द आने वाला है, जब अर्शदीप, चहल को पछाडक़र धमाका कर देंगे। बता दें कि भुवनेश्वर कुमार ने टी-20 इंटरनेशनल में 90 विकेट लिए हैं तो वहीं, जसप्रीत बुमराह ने 89 विकेट अबतक चटकाए हैं। अर्शदीप ने 92 विकेट अबतक हासिल कर लिए हैं. अर्शदीप ने 18.47 की औसत के साथ ये 92 विकेट टी-20 इंटरनेशनल में हासिल करने में सफलता पाई है।

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

96 – युजवेंद्र चहल (79 पारी)
92* – अर्शदीप सिंह (59 पारी)
90 – भुवनेश्वर कुमार (86 पारी)
89 – जसप्रीत बुमराह (69 पारी)
88 – हार्दिक पांड्या (94 पारी)

इतना ही नहीं अर्शदीप टी-20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। पावरप्ले के दौरान अर्शदीप ने 37 विकेट चटकाए हैं। वहीं, इस मामले में पहले नंबर पर भुवनेश्वर कुमार हैं. भुवी ने 47 विकेट अपने नाम किए हैं।

टी-20 क्रिकेट में पावरप्ले में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

47 – भुवनेश्वर कुमार
37 – अर्शदीप सिंह
30 – जसप्रीत बुमराह
20 – वाशिंगटन सुंदर
19 – आशीष नेहरा
19 – अक्षर पटेल

वहीं, तीसरे टी-20 की बात की जाए तो भारत को 11 रनों से शानदार जीत मिली. मैच में पहले भारतीय टीम ने बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन बनाए थे जिसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 208 रन ही बना सकी. भारतीय टीम टी-20 सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है. टी-20 सीरीज का आखिरी मैच 15 नवंबर को खेला जाएगा।

अर्शदीप सिंह ने तोड़ा अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह नई गेंद से कहर बरपाने में माहिर हैं. टी20 इंटरनेशनल में ऐसा बहुत कम बार देखने को मिला है, जब अर्शदीप ने नई गेंद थामी है और विकेट नहीं लिया. भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए नागपुर में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में भी अर्शदीप ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने नई गेंद से विकेट चटकाया और शुरुआत में ही न्यूजीलैंड बल्लेबाजों पर दबाव बनाया, जिसने भारत को मुकाबला जिताने में अहम भूमिका निभाई। अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में विकेट लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड नाम कर लिया. उन्होंने पाकिस्तान के पेसर शाहीन अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा।

अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिया। अर्शदीप ने पारी के पहले ही ओवर में डेवोन कॉनवे को आउट किया और इसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. अर्शदीप सिंह अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शुरुआती दो ओवरों में गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 67 पारियों में 28 विकेट लिए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी और यूएई के जुनैद सिद्दीकी के नाम था, जिन्होंने क्रमश: 87 और 75 पारियों में 27-27 विकेट लिए थे. यह 12वीं बार था जब अर्शदीप ने पारी के पहले ओवर में विकेट लिया. हालांकि, इस मामले में वह टी20 फॉर्मेट में अभी 10वें स्थान पर हैं।

अर्शदीप भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अर्शदीप अब तक खेले 73 मैचों में 111 विकेट चटका चुके हैं. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए विकेटों का शतक लगाने वाले पहले गेंदबाज बने थे. 2025 में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की थी, जिसके बाद जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या इस क्लब में शामिल हुए। अर्शदीप सिंह इस फॉर्मेट में भारत के सबसे बड़े मैच विनर्स में से एक रहे हैं।

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले टॉप 5 के गेंदबाज

अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. उनके बाद दूसरे स्थान पर युजवेंद्र चहल का नाम आता है। जिन्होंने 80 मैच खेलते हुए 79 पारियों में 96 विकेट चटकाए हैं। इन दोनों दिग्गजों के बाद तीसरे स्थान पर 90 विकेटों के साथ भुवनेश्वर कुमार काबिज हैं। टॉप 5 के अन्य दो गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या हैं। इन दो गेंदबाजों ने अबतक क्रमश: 89-89 विकेट चटकाए हैं।

अर्शदीप सिंह का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

बात करें अर्शदीप सिंह के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए अब तक कुल 61 मैच खेले हैं। इस बीच उन्हें 61 पारियों में 97 सफलता हासिल हुई है। टी20 में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन नौ रन खर्च कर चार विकेट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *