छात्रों द्वारा कलावा बांधकर न आने पर बजरंग दल ने स्कूल का किया घेराव

Share

बहुजन छात्रों को अच्छी शिक्षा लेने से रोकने की साजिश : उदितराज

लखनऊ। दलित, ओबीसी, माइनारिटीज, आदिवासी परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. उदितराज ने कहा कि दिल्ली के बुराड़ी में माउंट ऑलीवेट स्कूल में छात्र टीका व कलावा बांधकर नहीं आते हैं, जिसकी वजह से बजरंग दल और संघ के कार्यकर्ताओं ने माउंट ऑलीवेट स्कूल का घेराव किया।

संघियों के बच्चे ईसाइयों द्वारा शिक्षा का लाभ लें तो ठीक, दलित बच्चे मिशनरी स्कूल में पढ़ें तो धर्मांतरण का आरोप

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का यह भी आरोप है कि क्रिसमस जोर शोर से मनाया जाता है और प्रार्थना होती है। उदितराज ने कहा कि क्या डीपीएस, वसंत वैली, बाल भारती जैसे स्कूलों में टीका और कलावा धारण करके स्टूडेंट्स पढ़ते हैं कि इसी स्कूल में विवाद पैदा किया है। संघ और बीजेपी के नेताओं के बच्चे विदेश में पढऩे जाते हैं तो क्या वहां हिंदू रीति रिवाज के अनुसार पढ़ते लिखते हैं ?
इस कॉलोनी में बहुतायत में दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यक रहते हैं और संघी चाहते हैं कि इनके बच्चे अच्छी शिक्षा न लें। क्या वसंत विहार, मॉडल टाउन, पंचशील, जीके और साउथ एक्सटेंशन में स्थित स्कूलों को सामने भी उत्पात करेंगे? ख़ुद के बच्चों को क्यों विदेश भेजते हैं पढऩे के लिए। जब सरकार ख़ुद ऐसे तत्वों को बढ़ावा दे तो इस देश का क्या होगा? यह इस बात का षड्यंत्र है कि बहुजन स्टूडेंट्स अच्छी शिक्षा न ले सके? ख़ुद तो ईसाइयों द्वारा ज्ञान, शिक्षा, तकनीक का लाभ लेंगे और जब दलित -आदिवासी लेते हैं तो ये ठेकेदार धर्मांतरण का आरोप लगाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *