स्वास्थ्य सेवाओं में देश का अग्रणी राज्य बना यूपी : डा. निर्मल

Share

नेत्र परीक्षण अधिकारी को राजपत्रित दर्जा दिये जाने की मांग को उच्च स्तर पर रखेंगे

लखनऊ। यूपी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य बन चुका है। प्रदेश में 2017 से पहले मात्र 40 मेडिकल कालेज थे जो आज बढ़कर 85 हो गये हैं।

डॉ.निर्मल ने बलरामपुर अस्पताल के विज्ञान सभागार में नेत्र परीक्षण अधिकारी के प्रदेश सम्मेलन में कहा कि उत्तर प्रदेश में 5 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी किये गये हैं। जिसके तहत 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज हो रहा है और लगभग 9.57 करोड़ लोग इसका फायदा उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 42 नये मेडिकल कालेज तथा गोरखपुर और रायबरेली में एम्स पूरी तरह कार्यरत हैं। डॉ. निर्मल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधायें मिल रहीं हैं।

नेत्र परीक्षण अधिकारी सम्मेलन को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि नेत्र परीक्षण अधिकारी को राजपत्रित दर्जा और इस पद की पात्रता में केन्द्र की भांति डिग्री दिये जाने की मांग को उच्च स्तर पर रखेंगे। सम्मेलन में मुख्य रूप से संगठन के अध्यक्ष सर्वश पाटिल, डा. एसएम अब्बास, अरविन्द कुमार, एके सिंह, संजीव शर्मा, वकाउल्ला अंसारी, कैलाश चन्द्र, प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र यादव, डीडी वर्मा,  अरुणा यादव, प्रेम रंजन, आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *