बलरामपुर चिकित्सालय में हुआ वृहद वृक्षारोपण महाअभियान

Share

संकल्प से सिद्धि :”हर पेड़, एक संकल्प – हरे-भरे कल की ओर” : ​राजीव कुमार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुरूप एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में चल रहे “एक पेड़ माँ के नाम” – 35 करोड़ वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत 12 जुलाई 2026 को बलरामपुर चिकित्सालय, लखनऊ परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ​अस्पताल को मिले 345 पौधों के लक्ष्य के सापेक्ष, पूरे स्टाफ के उत्साह और अथक परिश्रम से आज परिसर में 350 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण की एक नई मिसाल पेश की गई।

​फार्मेसी विभाग की अग्रणी भूमिका एवं समर्पित टीम

​इस अभियान को सफल बनाने में चिकित्सालय के फार्मेसी अधिकारियों और फार्मासिस्ट साथियों ने अग्रिम पंक्ति में रहकर अपना विशेष योगदान दिया। ​अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट राजीव कुमार ने कहा कि पौधा लगाना केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।”

​राजीव कुमार ने कहा कि इस महाअभियान के अंतर्गत मुझे 11 पौधे रोपने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिन्हें मैंने परिसर में पूरे आदर के साथ रोपित करवाया। इसके साथ ही, मैं यह दृढ़ संकल्प लेता हूँ कि जब तक मैं इस चिकित्सालय में कार्यरत हूँ, इन सभी ग्यारह पौधों की संपूर्ण देखरेख, समय पर खाद, पानी और सुरक्षा की व्यवस्था स्वयं करूँगा। इन्हें एक पेड़ के रूप में फलते-फूलते देखना ही मेरा असली ध्येय है।

उन्होंने कहा कि ​आइए, हम सब मिलकर इस धरती को स्वच्छ, सुंदर और सांस लेने योग्य बनाएँ। इस मौके पर मनमोहन मिश्रा, एस.एम. त्रिपाठी, चीफ फार्मासिस्ट, अजय पांडे फार्मासिस्ट, अजीत मिश्रा फार्मासिस्ट, प्रभाकर त्रिपाठी फार्मासिस्ट, अनिल श्रीवास्तव फार्मासिस्ट ने भी परिसर में पौधा रोपित किया।

अधिकारियों का मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति

​इस पावन अभियान को गति देने के लिए उत्तर प्रदेश शासन के शीर्ष अधिकारियों और चिकित्सालय के प्रशासनिक नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति रही। करुणेश विशेष सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, उत्तर प्रदेश शासन) के मुख्य आतिथ्य और गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष संबल मिला। ​

डॉ. रेनू चौधरी, निदेशक (पैरामेडिकल), ​डॉ. विवेक गुप्ता, निदेशक (बलरामपुर चिकित्सालय), ​डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी सीएमएस, ​डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, अधीक्षक, ​श्जे.के. सचान, प्रभारी अधिकारी (फार्मेसी) एवं ​समस्त पैरामेडिकल, नर्सिंग स्टाफ एवं टीम बलरामपुर के सामूहिक परिश्रम से पौधारोपण कार्यक्रम सफल रहा।

​इस भव्य आयोजन को धरातल पर सफल बनाने के लिए बलरामपुर चिकित्सालय के हमारे पूरे समर्पित पैरामेडिकल्स, नर्सिंग स्टाफ एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित चिकित्सालय के तमाम अधिकारीगण व कर्मचारीगण ने दिन-रात एक करके बेहद मेहनत की। सभी के सामूहिक श्रमदान और एकजुटता से ही यह विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम पूरी तरह सफल हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *