संस्था ने पीड़ित परिवारों के बीच समोसे, बिस्कुट, फ्रूटी, पानी का वितरण किया
लखनऊ। विकास नगर की झोपड़पट्टी में कल लगी भीषण आग के बाद आज रोटी कपड़ा फाउंडेशन की टीम ने मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद की। फाउंडेशन की टीम ने पीडि़त परिवारों के बीच समोसे, बिस्कुट, फ्रूटी ,पानी का वितरण किया। छोटे बच्चों को नये कपड़े पहनाए गये। जिससे उनके चेहरे पर खुशी देखते ही बनती थी।

अग्निकांड पीड़ितों की सरकारी स्तर पर भी मदद की जाए, ताकि ये लोग अपना जीवन-यापन ठीक से कर सकें
फाउंडेशन के रिद्धि किशोर गौड़ ने बताया कि ये हादसा बहुत ही भयानक था और इससे हजारों लोगों की गृहस्थी उजड़ गयी है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था अग्निकांड से पीड़ित परिवारों की मदद कर रही है। इनके लिए जरूरत का सामान भी उपलब्ध करा रही है। ताकि इन्हें कुछ दिन राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में जिला प्रशासन से मिलकर आग्रह करेंगे कि अग्निकांड पीड़ितों की सरकारी स्तर पर भी मदद की जाए, ताकि ये लोग अपना जीवन-यापन ठीक से कर सकें। रिद्धि किशोर गौड़ ने पीड़ितों से हादसे की जानकारी हासिल की और उन्हें मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर उनके साथ आशीष अग्रवाल, अजय मेहरोत्रा भी उपस्थित थे।