अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण विश्व में फैला भय का माहौल

लखनऊ। डॉ. अम्बेडकर महासभा के महामंत्री अमरनाथ प्रजापति ने बताया कि पिछले चालीस दिनों से अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच युद्ध चल रहा है जिसके कारण विश्व में फैला भय का माहौल व्पाप्त है। उन्होंने कहा कि किसी समस्या का हल युद्ध से संभव नहीं है। दुनिया में जिस किसी भी देश के साथ किसी दूसरे देश के बीच युद्ध हुआ, लेकिन उनकी समस्याओं का हल युद्ध से नहीं हुआ।
बुद्ध ने कहा विश्व शांति के लिए आपस में मैत्री और एक-दूसरे के प्रति करुणा का भाव होना चाहिए

उनका कहना है कि आपस में बैठकर एक दूसरे की बात समझने के बाद की उस समस्या का समाधान है। बुद्ध ने कहा कि विश्व शांति के लिए आपस में मैत्री और एक-दूसरे के प्रति करुणा का भाव होना चाहिए। इस संदेश को लेकर सैकड़ों बौद्ध भिक्षु 13 अप्रैल को प्रात: 10:30 बजे डॉ. आंबेडकर महासभा परिसर से शान्ति मार्च निकालेंगे जो महासभा परिसर से चलकर हजरतगंज स्थित डॉ. आंबेडकर प्रतिमा तक पहुंचेगा और वहां पर प्रार्थना सभा में बदल जाएगा। बौद्ध भिक्षुओं द्वारा विश्व शान्ति एवं मानव कल्याण के लिए मंगलकामना की जाएगी।
उनका कहना है कि बौद्ध धर्म का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति को आंतरिक शांति, आत्म-जागरूकता और जीवन के दुखों से मुक्ति दिलाना है। महात्मा बुद्ध ने “चार आर्य सत्य” और “आठ फोल्ड मार्ग” का उपदेश दिया, जिनका पालन करके व्यक्ति अपने जीवन में शांति, संतोष, और समृद्धि पा सकता है।