राहुल बोले कांशीराम जी के देश की राजनीति में योगदान को दिल से नमन
लखनऊ। समाज के दलित, शोषित, वंचित, पीड़ित, तथा गरीब, वर्ग के लोगों के हितों की आवाज को प्रमुखता से उठाने वाले तथा उनके हक और अधिकारों की लड़ाई को लड़ने वाले तथा बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम जी की जयन्ती को कांग्रेसजनों द्वारा सामाजिक परिवर्तन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आज राजधानी लखनऊ स्थित इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें बातौर मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, जननायक राहुल गांधी ने संम्बोधित किया। संगोष्ठी का संचालन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन डॉ. अनिल जय हिन्द ने किया।

पेन का ढक्कन 15 प्रतिशत है और वो ही पेन को संचालित करता है यही स्थिति भारतीय समाज की है
संगोष्ठी का आयोजन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय -पूर्व मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन डा. अनिल जय हिन्द एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन डा. राजेन्द्र पाल गौतम द्वारा किया गया। राहुल गांधी ने कहा कि हम आज कांशीराम जी को याद करते है, उनके संघर्ष को, उनके सपनों को उनके हिन्दुस्तान के राजनीति के योगदान को और दिल से उनका धन्यवाद करते हैं। राहुल ने कहा कि सिर्फ चाहने से परिवर्तन नहीं होता बल्कि प्रयासों से होता है। परिवर्तन तब होता है जब हम गलत को गलत और सही को सही कहते हैं। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी उत्तर प्रदेश में घूमते थे तो एक पेन अपने साथ रखते थे और बताते थे कि पेन में निब कहां, उसकी बॉडी कहां, कैसे लिखती है और ढक्कन लगाते ही बंद हो जाती है। ढक्कन 15 प्रतिशत है और वो ही पेन को संचालित करता है यही स्थिति भारतीय समाज की है।
कांग्रेस पार्टी 85 प्रतिशत के शोषण की व्यवस्था को बदलने की लड़ाई लड़ रही है

राहुल गांधी ने कहा कि हक मांगने से नहीं मिलता बल्कि उसके लिए लड़ना पड़ता है। कांग्रेस पार्टी 85 प्रतिशत के शोषण की व्यवस्था को बदलने की लड़ाई लड़ रही है वह समय अब आ गया है। यह लड़ाई ना केवल चुनाव जीतने की है बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की है। हक की लड़ाई विचारों की लड़ाई सबसे मजबूत होती है जो विचारों से कम्प्रोमाइज नहीं करता है उसकी ही पूजा होती है, वह चाहे अम्बेड़कर जी हों, गांधी जी हो, या कांशीराम जी हों।
संगोष्ठी में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी अविनाश पाण्डेय , उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधान मण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश धीरज गुर्जर, राजेश तिवारी, सत्य नारायन पटेल, तौकीर आलम, नीलांशू चतुर्वेदी, प्रदीप नरवाल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन डा.अनिल जय हिन्द, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा एवं अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैनगण मनोज यादव एवं तनुज पुनिया- सांसद मुख्य रूप से उपस्थित रहे।