दोगलापन की बेमिसाल आम आदमी पार्टी : उदितराज

Share

भाजपा से भी खतरनाक हैं आप प्रमुख के मंसूबे

लखनऊ। दलित, ओबीसी, माइनारिटीज, आदिवासी परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. उदितराज ने कहा कि आम आदमी पार्टी दोगलापन की बेमिसाल है। फोटो डॉ. भीमराव अंबेडकर की लगाते हैं, लेकिन नीतियां और फैसले सामाजिक न्याय की भावना के विपरीत हैं और जो काम भारतीय जनता पार्टी भी खुलकर नहीं कर सकी, वह इन्होंने कर दिखाया।

केजरीवाल की सोच आरएसएस से प्रभावित

दिल्ली के दो सामाजिक न्याय मंत्रियों के अनुभव बताते हैं कि दलित, ओबीसी और आदिवासी समुदायों के हितों की आम आदमी पार्टी भयंकर विरोधी है। केजरीवाल एनजीओगिरी की सक्रियता के दौरान आरक्षण के खिलाफ इक्वलिटी फोरम के नेता रहे हैं। करीब 11 साल दिल्ली के शासनकाल में 100-200 आरक्षित पद तक न भरे जबकि संविधान- आरक्षण विरोधी बीजेपी भी इतना नुकसान नहीं पहुंचा पाती । उदितराज ने कहा कि भगत सिंह कम्युनिस्ट विचारधारा से प्रेरित थे। उनकी तस्वीर का उपयोग करना आसान है, लेकिन उनकी क्रांतिकारी और जनवादी सोच को अपनाना कठिन। केजरीवाल की नीतियां और सोच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रभावित है और मंच पर क्रांतिकारियों की तस्वीरें सजाई जाएं तो यह वैचारिक ईमानदारी नहीं बल्कि राजनीतिक अवसरवाद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *