प्रभावी तरीके से लागू हो आरक्षण व्यवस्था : भवननाथ

Share

यूजीसी के नियमों को तत्काल लागू करने की मांग

लखनऊ। डॉ.अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष भवन नाथ पासवान ने कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग की आरक्षण व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू की जाए एवं किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी गारंटी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि फसल सुरक्षा बीमा को सरल और पारदर्शी किया जाए। पासवान सीतापुर में मंच के आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

पासवान ने कहा कि मजदूर वर्ग के लिए न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि और श्रम कानून को शक्ति से पालन सुनिश्चित किया जाए। भूमिहीन दलित, आदिवासी, और पिछड़े वर्ग के लोगों को भूमि आवंटन की ठोस नीति लागू की जाए। शिक्षा एवं कौशल विकास योजनाओं का विस्तार कर युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाए। अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के हित और अधिकारों की रक्षा की जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार वर्तमान समय में महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे। यूजीसी नियम 2026 लागू हो जिससे उच्च शिक्षा में दलित, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे भेदभाव को रोका जा सके। भारत के संविधान में प्रदत्त अधिकारों को सही तरीके से लागू किया जाए। हमारे संगठन ने वंचितों के खिलाफ हो रहे अन्याय के मुद्दे पर हमेशा अपनी आवाज बुलंद की है। हमारा ये सामाजिक संगठन आगे भी सरकार की दमनकारी और दलित विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन चलाता रहेगा।

डॉ.अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच की सीतापुर की सभा में भारी तादाद में जुटे कार्यकर्ता

इस अवसर पर आर.एन.यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आशाराम सरोज प्रदेश अध्यक्ष, मो. हनीफ खान प्रदेश महासचिव, आदित्य वर्मा प्रभारी अवध प्रांत, बृजराज प्रसाद मंडल अध्यक्ष गोरखपुर,ई.राम दयाल जिला संगठन मंत्री गोरखपुर, पीतांबर प्रसाद विधान सभा प्रभारी मोहनलालगंज, अंजनी कुमार चक्रवर्ती जिला अध्यक्ष बाराबंकी, सुरेंद्र कुमार, गुरु प्रसाद, ई प्रशांत पासवान, एस आई रावत, एस आर रावत, भास्कर पासवान एडवोकेट संयोजक अधिवक्ता मोर्चा ,जगजीवन बौद्ध, उदय भैया राष्ट्रीय कार्यालय सचिव सुरेश प्रकाश सीतापुर,आदि समेत हजारों की संख्या मे लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन सतीश पासी विधान सभा प्रभारी महोली जनपद सीतापुर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *