ये जंग नहीं हैवानियत है, मोदी जी अपना रुख स्पष्ट करें : अबुल बरकात

Share

खामेनेई की शहादत पर बोले,ये हमला इंसानियत के खिलाफ

लखनऊ। कौमी मशावरत के अध्यक्ष सैयद अबुल बरकात नजमी ने कहा कि जिस तरह से इजराइल ने जंग के कानून को तोड़कर लाखों बेगुनाह भूखे बच्चों, महिलाओं को मारा। उसी तरह ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की हत्या कर दी। दो मार्च को ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता होनी थी। उसके दो दिन पहले ही अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि इस जंग में खामेनेई साहब शहीद हो गये। ये ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल का निजी हमला है और बदला लेने के लिए दोनों देशों ने इस घटना को अंजाम दिया।

मोदी जी इजराइल में भारत को जलील कर रहे हैं

अबुल बरकात ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कबतक अपनी वीडियो क्लिप दबवाने के लिए ब्लैकमेल होते रहेंगे। दुनिया के किसी भी देश ने इजराइल की यात्रा नहीं की। मोदी जी के इजराइल से लौटते ही दूसरे दिन अमेरिका व इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया। इजराइल फिलिस्तीनियों का है यह बात भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी जी ने प्रधानमंत्री रहते कही थी। मोदी जी इस सच्चाई पर क्यों खामोश हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी जी इजराइल में भारत को जलील कर रहे हैं। वहां मदर लैंड-फादर लैंड कर रहे हैं। अमेरिका जालिम और कातिल मुल्क है। भारत में तो हम शांतिपूर्ण तरीके से अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ धरना-प्रदर्शन भी नहीं कर सकते। जबकि अन्य डेमोक्रेटिक देशों में हम विरोध में सरकार के खिलाफ आंदोलन कर सकते हैं और वहां की सरकारें शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोली नहीं चलवाती है। भारत में सिर्फ हिन्दू-मुस्लिम हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *