आप और भाजपा दोनों एक सिक्के के दो पहलू : उदितराज

Share

मोदी-केजरीवाल दोनों ही मनुवादी व्यवस्था के पोषक

लखनऊ। दलित, ओबीसी, माइनारिटीज, आदिवासी परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. उदितराज ने कहा कि आम आदमी पार्टी और बीजेपी में कोई विशेष अंतर नहीं है। दोनों ही दल मनुवादी व्यवस्था के पोषक और दलित, पिछड़ा व अल्पसंख्यक विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में आम आदमी पार्टी तो भाजपा से भी ज़्यादा खतरनाक है।

आम आदमी पार्टी ने अबतक एक भी दलित, पिछड़ा व अल्पसंख्यक राज्यसभा नहीं भेजा 

उदितराज ने कहा कि भारतीय संविधान में दलितों व पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण की व्यवस्था है। जिसके चलते सरकारें इन वर्गों को मजबूरी में नौकरियों में आधा-अधूरा आरक्षण दे रहीं हैं, साथ ही लोकसभा, विधानसभा व पंचायत चुनाव में भी इन वर्गों के लिए आरक्षण का प्रावधान है। अगर आरक्षण न हो तो आम आदमी पार्टी में एक सरपंच भी न दिखाई दे। आम आदमी पार्टी ने अपने गठन से लेकर अब तक 13 लोगों को राज्यसभा भेजा उसमें न कोई दलित, न ही कोई ओबीसी और न ही एक भी मुसलमान है। भाजपा की ही तरह आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। इसे अब दलित, पिछड़ा व अल्पसंख्यक समाज समझने लगा है। हर गांव, गली, संस्थान और सार्वजनिक स्थल पर कुछ हो या न हो, जातीय नफरत अवश्य मिल जाती है। अब तो मुसलमानों और ईसाइयों के प्रति भी वैसा ही व्यवहार शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *