मकान की किस्त 15 साल करने की मांग

Share

बसंतकुंज निवासियों ने मंत्री दानिश आजाद से की मुलाकात

लखनऊ। लखनऊ के अकबरनगर से बसंतकुंज योजना में शिफ्ट हुए लोगों ने मकान की किस्त की अदायगी दस साल से बढ़ाकर 15 साल करने की मांग को लेकर अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी से मुलाकात की। बसंतकुंज योजना के लोगों के साथ भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र के अध्यक्ष मोहम्मद नईम ने मंत्री दानिश आजाद के समक्ष बसंतकुंज वासियों की वाजिब समस्याओं को रखा।

मंत्री ने क्षेत्र के लोगों को रोजगारपरक योजनाओं से जोडऩे का दिया भरोसा

इस पर मंत्री ने तत्काल एलडीए वीसी को निर्देश दिये कि बसंतकुंज निवासी सब गरीब लोग हैं, जैसे-तैसे अपनी जीविका चला रहे हैं। लिहाजा इनके मकान की किस्त का समय 10 साल से बढ़ाकर 15 साल कर दिया जाए। मो. नईम के साथ मो. शफीक सलमानी सह सोशल मीडिया प्रभारी अवध क्षेत्र भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ भी मौजूद थे। सलमानी भी बसंतकुंज योजना के तहत आवंटित आवास में रह रहे हैं। शफीक सलमानी ने मंत्री जी को क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से अवगत कराते हुए इनके लिए रोजगार मुहैया कराने की भी बात कही। इस पर मंत्री दानिश आजाद ने बसंतकुंज वासियों को सरकारी योजनाओं के लाभ से जोडऩे का भरोसा दिया। इस मौके पर एडवोकेट शाहीन, मोहम्मद इस्माइल, मोहम्मद बशीर, मोहम्मद खुर्शीद, जकी एवं बसंतकुंज क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *