असपा की खलीलाबाद में भाईचारा बनाओ रैली कल

Share

संविधान बचाओ रैली में मौजूद रहेंगे चन्द्रशेखर

लखनऊ। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की प्रदेश के सभी जिलों में भाईचारा बनाओ रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली का मकसद बहुजनों को एक बैनर के तले एकजुट करना है। बहुजन नायक कांशीराम जी जबतक स्वस्थ थे, तबतक वे इस अभियान को चलाते रहे।

इसी का नतीजा रहा कि यूपी में बसपा की चार बार सरकार बनी, लेकिन दुर्भाग्यवश मौजूदा बसपा नेतृत्व बहुजनों को एकजुट करने के लिए किसी भी तरह का कोई अभियान नहीं चला रहा है। असपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित गौतम ने कहा कि कांशीराम जी के इस अभियान को असपा प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद आगे बढ़ा रहे हैं। आठ फरवरी को संवैधानिक अधिकार बचाओ और भाईचारा बनाओ रैली खलीलाबाद, संतकबीर नगर में होने जा रही है। इन रैलियों के जरिए असपा प्रमुख चन्द्रशेखर ने यूपी में चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है और उनकी ये रैलियां चुनाव होने तक जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *